कोविड-19 महामारी पर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर ने कहा, घबराएं नहीं, फर्जी खबरों से बचें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

नयी दिल्ली। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में लोगों को घबराना नहीं चाहिए और फर्जी खबरों के जाल में फंसने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: खेलों पर कोविड-19 के प्रभाव पर स्टेन ने कहा, दुखद है कि सब कुछ ठप्प पड़ गया है

इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने इस संबंध में कई ट्वीट किये हैं और लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह को मानने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम डब्ल्यूएचओ और भारत के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करें। घबरायें नहीं और फर्जी खबरों के जाल में न फंसे। यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के लोगों को इस बारे में शिक्षित करने में मदद करें जैसे कि कामगार, जिनके पास आसानी से जानकारी नहीं पहुंचती है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा