Sudan Violence: जीवन दांव पर है, इस पर राजनीति न करें, कांग्रेस नेता के ट्वीट पर एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2023

सूडान में शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों की लड़ाई में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली बल के बीच संघर्ष जारी है। वहीं इसके बीच कर्नाटक के कम से कम 31 आदिवासी सूडान शहर अल फशेर में फंसे हुए हैं। अब इस मामले को लेकर राजनीती भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के आरोपों के जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि बस आपके ट्वीट करके अपील की! दांव पर जीवन हैं, राजनीति मत करो। 14 अप्रैल को लड़ाई शुरू होने के बाद से खार्तूम में भारतीय दूतावास सूडान में अधिकांश भारतीय नागरिकों और पीआईओ के साथ लगातार संपर्क में है। 

इसे भी पढ़ें: Sudan Violence: 3 दिन से कर्नाटक के भूखे-प्यासे 31 आदिवासी सूडान में फंसे, कांग्रेस ने केंद्र और बोम्मई सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता के बयान के बाद विदेश मंत्री एय जयशंकर ने कहा कि सुरक्षा कारणों से उनका विवरण और स्थान सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। जारी भयंकर लड़ाई से उनका आंदोलन विवश है। उनके बारे में योजनाओं को एक बहुत ही जटिल सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखना होता है। दूतावास इस संबंध में लगातार मंत्रालय के संपर्क में है। उनकी स्थिति का राजनीतिकरण करना आपके लिए घोर गैरजिम्मेदाराना है। कोई भी चुनावी लक्ष्य विदेशों में भारतीयों को खतरे में डालने को सही नहीं ठहराता। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप