Tirupati Laddu Row: झूठ मत फैलाओ, नोटिस दिखाओ, जगन मोहन ने रद्द की यात्रा तो बोले चंद्रबाबू

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा तिरुपति भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की अपनी यात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के कुछ ही घंटों बाद, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने पूर्ववर्ती की आलोचना की और उन पर इस मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। रेड्डी द्वारा सत्तारूढ़ टीडीपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जिसमें उन्होंने टीडीपी सरकार को "राक्षस राज्यम" (राक्षसों का राज्य) कहा था, नायडू ने जोर देकर कहा कि टीटीडी की अपनी परंपराएं और सिद्धांत हैं जिनका सभी को सम्मान करना चाहिए, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग ने दे दिया जवाब, राजनीतिक दलों से भी की मुलाकात

तिरुपति लड्डू विवाद में जानवररों की चर्बी के मामले को लेकर चंद्रबाबू नायडू के आरोपों के बाद से ही पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डे बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। आरोपों के बीच उन्होंने मंदिर यात्रा का दांव चला था। लेकिन पुलिस की तरफ से नोटिस के बाद इस मामले में भी उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े हैं। टीडीपी द्वारा वाईएसआरसीपी प्रमुख से अपनी आस्था स्पष्ट करने की मांग किये जाने के बीच वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने अपना तिरुमाला दौरा रद्द किया। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने खुद ही इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मैं तिरुमाला यात्रा स्थगित कर रहा हूं।  

प्रमुख खबरें

पहले गायब हुआ CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट, फिर लौटा, दिपके बोले- बहुत बड़े डरपोक हैं ये

White House के $400 Million Ballroom प्रोजेक्ट पर रोक के खिलाफ US Supreme Court पहुंचे Donald Trump, सुरक्षा का दिया हवाला

India-US Relations पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, Marco Rubio ने गिनाए Defense और AI क्षेत्र में सहयोग के बड़े फायदे

PM Modi का बड़ा Target: Global Top 5 में शामिल हों भारतीय Banking और Pharma सेक्टर की दिग्गज कंपनियां