थरूर ने चेताया, वर्तमान के राजनीतिक दुरुपयोग के लिए इतिहास का सहारा ना लें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि वर्तमान के राजनीतिक दुरुपयोग के लिए इतिहास की घटनाओं का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: छोटे कारोबारियों की कीमत पर अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को बढ़ावा दे रही है सरकार: गोहिल

कांग्रेस नेता ने कहा, आइए, हम स्वीकार करें कि हमें अन्य आवाजों को आगे आने देना चाहिए, लेकिन ये आवाजें क्या कह रही हैं? अगर आवाजें कह रही हैं कि 500 साल पहले मुसलमान बुरे थे और इसलिए आज के मुसलमानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, और हम यह करेंगे, हम वो करेंगे, हम ये बदलेंगे, हम वो बदलेंगे, तो मुझे समस्या है।

उन्होंने कहा, मैं कहूंगा कि वर्तमान के भारत के साथ आप क्या कर रहे हैं? इन पुरानी लड़ाइयों के बजाय हम सभी के लिए एक बेहतर भारत बनाने पर ध्यान केंद्रित क्यों नहीं कर सकते? वर्तमान के राजनीतिक दुरुपयोग के लिए इतिहास का सहारा लिए जाने से मुझे समस्या है।

अपने दृष्टिकोण को सही ठहराने के लिए थरूर ने वर्तमान सरकार के उस कदम का उदाहरण दिया जिसमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा करना भर चुके जख्मों को कुरेदने जैसा है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और टीएमसी के बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी