'राम पर विश्वास नहीं', DMK नेता ए राजा के बयान पर आगबबूला हुई BJP, INDI गठबंधन पर किया वार

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दावा किया कि द्रमुक सांसद ए राजा ने हाल के "घृणास्पद भाषण" में भगवान राम का उपहास किया और भारत के विचार पर सवाल उठाया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर कथित भाषण पोस्ट किया और कहा कि विवादास्पद सांसद ने "भारत के विभाजन" का आह्वान किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा विवादास्पद 'सनातन धर्म' टिप्पणी पर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करने के एक दिन बाद ताजा विवाद शुरू हो गया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने विवादित बयान देते हुए कहा, ''भारत कभी एक राष्ट्र था ही नहीं। भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।'' उन्होंने कहा कि मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए 'जय श्री राम' के नारे को घृणास्पद बताया। 'जय श्री राम' और भारत के विचार पर डीएमके नेता ए राजा की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वे लोग हैं जो हिंदी को गाली देते हैं, भारत को खत्म करने की बात करते हैं, 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग का समर्थन करते हैं और अपने नेता के राज्यसभा चुनाव जीतने पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Annadurai के मंत्री की भूल, तमिलनाडु की बजाए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा पर साराभाई ने लगी दी मुहर, DMK सरकार के विज्ञापन वाले चूक ने कैेसे 60 साल पहले की यादें कर दी ताजा

उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जो भारतीय संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं।' उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन तो बना लिया लेकिन उनका अहंकार सामने आ रहा है। ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें एक नहीं बल्कि कई बार 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पड़े और 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग का समर्थन करना पड़ा। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के लोग दिखावे के लिए मंदिर जाते हैं और भारतीय आस्था, हमारे संस्कारों का अपमान करते हैं। ये INDI गठबंधन के लोग या तो भारत की आस्था, संस्कार, संस्कृति और सनातन के अपमान पर चुप रहते हैं, या मौन स्वीकृति देते हुए बोलने की हिम्मत नहीं कर पाते। क्योंकि इन्हें केवल चुनाव जीतना है।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...