साल में केवल 24 घंटे के लिए खुलता है भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर, हज़ारों श्रद्धालु करेंगे दर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

उज्जैन। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मन्दिर के शीर्ष शिखर पर नागचंद्रेश्वर मन्दिर के पट वर्ष में एक बार चौबीस घंटे के लिये सिर्फ नागपंचमी के दिन खुलते हैं। 01 अगस्त, 2022 सोमवार की मध्यरात्रि विशेष पूजा अर्चना के साथ आम भक्तों के लिये मन्दिर के पट खुल जायेंगे और भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव के लगातार चौबीस घंटे दर्शन होंगे। मन्दिर के पट 02 अगस्त, 2022 मंगलवार की रात्रि 12 बजे बन्द होंगे। इस दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान की होगी त्रिकाल पूजा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की त्रिकाल पूजा होगी, जिसमें 01 अगस्त रात्रि 12 बजे पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महा निर्वाणी अखाड़े के महंत श्री विनित गिरी जी महाराज द्वारा भगवान श्री नागचंद्रेश्वर का पूजन किया जावेगा। शासकीय पूजन 02 अगस्त दोपहर 12 बजे होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 02 अगस्त को श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती के पश्चात मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा पूजन-आरती की जायेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर हमला, Hindu Raksha Dal के 4 लोग गिरफ्तार

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा