Dosa Tips: प्याज रगड़ना पुरानी बात, बिना चिपके डोसा बनाने के लिए अपनाएं ये Viral Kitchen Hacks

By दिव्यांशी भदौरिया | May 24, 2026

डोसा खाना सबको बेहद पसंद होता है, लेकिन इसको बनाना इतना भी आसान नहीं है। जब घर पर डोसा बनाया जाता है, तो महिलाओं की शिकायत रहती है कि एक या दो डोसा बनाने के बाद बैटर तवे पर चिपकने लगता है। लेकिन फिर भी डोसा चिपक रहा है, तो इसके लिए कई कारण हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि डोसा बनाना केवल अच्छा बैटर बनाने तक सीमित नहीं है। इसके लिए गैस की आंच, तवे पर सही तापमान और इसकी क्वालिटी जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है। आइए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में कुछ आसान तरीके, जिससे आप आसानी से डोसा बना सकते हैं।

  - जरुरी नहीं है कि तवे पर आप प्याज ही रगड़े। इसकी जगह आप पानी और तेल भी लगा सकते हैं।

 - सबसे पहले आपको तवे पर पानी की कुछ बूंदे छिड़कनी है।

 - फिर कुछ बूंदें तेल की डालें और इसे कपड़े की मदद से साफ कर लें।

 - अब आप तवे पर डोसा का बैटर डालेंगी, तो यह चिपकेगा नहीं।

 - इस ट्रिक को आप फॉलो कर सकते हैं।

चायपत्ती वाला देसी तरीका

  - कई लोग चायपत्ती का इस्तेमाल भी करके डोसा बनाते हैं।

 - जो महिलाएं पुराने लोहे के तवे पर डोसा बनाने जा रही है, उनके लिए यह हैक सबसे बेस्ट है।

 -  इसके लिए आपको यूज हो चुका चायपत्ती छानकर लेना है।

 - इसे आप एक कपड़े में बांध लें और डोसा बनाने से पहले तवे पर चारों तरफ घुमाएं।

 - इससे तवे की सतह अच्छी बनती है और डोसा चिपकता नहीं है।

हर डोसा के बाद तवा को साफ करें

 - अक्सर लोग एक बार तवा को साफ करने के बाद बार-बार उस पर डोसा बनाते हैं, इससे डोसा चिपकने लगेगा।

 - आप चाहते है डोसा सॉफ्ट और अच्छा बनें, तो इसके लिए हर बार बैटर डालने से पहले कपड़े से तवा साफ कर लें।

 - आप तेल और पानी छिड़कर इसे सूख कपड़े से साफ करेंगी और फिर बैटर डालेंगी, तो डोसा भी खराब नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी