उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया : Jairam Ramesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से पहले मंगलवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि नई नौकरियों के सृजन और पेपर लीक की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के पास क्या दृष्टिकोण है? प्रधानमंत्री मोदी आज पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

हम जानते हैं कि इसके बाद क्या हुआ - बेरोजगारी ने वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों ने दो करोड़ नौकरी देने के वादे के अनुसार पिछले दशक में क्या किया है? उन्होंने यह प्रश्न भी किया कि प्रधानमंत्री के सहयोगी अब वही वादे क्यों कर रहे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री पूरा करने में विफल रहे हैं? उन्होंने जानना चाहा कि उत्तर प्रदेश और भारत के रिकॉर्ड बेरोज़गारी संकट को हल करने के लिए भाजपा के पास क्या दृष्टिकोण है? 

इसे भी पढ़ें: ‘पार्टनर’ से हुए झगड़े के बाद लिव-इन में रह रहे युवक ने की खुदकुशी

रमेश ने दावा किया कि मोदी सरकार के शासनकाल में, पिछले कुछ वर्षों में सरकारी पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षाओं के कम से कम 43 पेपर लीक हुए हैं, जिससे कम से कम दो करोड़ उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में, उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द होने से 60 लाख आवेदकों का भविष्य ख़तरे ‌में पड़ गया। अपनी युवा न्याय गारंटी के तहत, कांग्रेस पेपर लीक को रोकने के लिए मजबूत कानून लाने को प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

RBI का मास्टरस्ट्रोक: $136.38 Billion के विदेशी धन से India का Forex Reserve हुआ रिकॉर्ड मजबूत

Manipur Assembly में कुकी MLA Kimneo Haokip ने की जरूरी चीजों की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग

Adani Group गैर-भाजपा शासित राज्यों में बढ़ा रहा निवेश, 5 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम

Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं