उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ‘जंगलराज की गारंटी’ है : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा और मोदी मीडिया मिल कर कैसे ‘झूठ का कारोबार’ कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने दावा किया, कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, तो कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की वारदात। कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म का दुस्साहस, तो कहीं न्याय न मिलने पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज। 

प्रमुख खबरें

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, कही यह बड़ी बात

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp