अखिलेश ने बताया डबल इंजन सरकार का मतलब, बोले- 5 साल पहले किए वादों को पूरा नहीं कर पाई भाजपा

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2022

बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने आखिरी घोषणापत्र के लिए 2 मिनट का मौन रखना चाहिए। क्योंकि उन्होंने 5 साल पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपराह्न तीन बजे तक पड़े करीब 48 फीसद वोट

इसी बीच अखिलेश यादव ने डबल इंजन की सरकार का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। क्या योगी सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हुआ ? सच तो यह है कि डबल इंजन सरकार का मतलब दोहरा भ्रष्टाचार है। सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की संयुक्त समाजवादी विजय यात्रा का वीडियो साझा कर लिखा कि जनता का अपार समर्थन बता रहा है, यूपी में बदलाव आ रहा है।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र