डबल इंजन सरकार न तो सुशासन दे सकती और न सुरक्षा, सैफ अली खान पर हमले से तमतमा गए केजरीवाल

By अंकित सिंह | Jan 16, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के मद्देनजर मुंबई में लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता ने कहा कि आज सुबह हमें चौंकाने वाली खबर मिली कि सैफ अली खान को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं लेकिन यह चिंता की बात है कि इतने बड़े अभिनेता जो इतनी सुरक्षित जगह पर रहते हैं, उनके घर पर इस तरह से हमला किया जाता है, इससे राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े होते हैं।

इसे भी पढ़ें: MCOCA case में AAP MLA नरेश बाल्यान को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

इससे पहले दिन में, सैफ अली खान की टीम ने एक बयान जारी कर कहा था कि अभिनेता खतरे से बाहर हैं और फिलहाल ठीक हो रहे हैं। बयान में कहा गया, "सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।" अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही टीम में शामिल मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदाम ने कहा कि जांच जारी है. उन्होंने कहा, "जांच चल रही है। मैं विवरण का खुलासा नहीं कर सकता।"

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका