मध्य प्रदेश के बैतूल में दोहरा हत्याकांड, क्षेत्र में फैली सनसनी

By दिनेश शुक्ल | Mar 15, 2021

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई तहसील में  किसी अज्ञात हमलावर द्वारा एक महिला सहित एक किशोरी की नृशंस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलो मीटर दूर मुलताई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कामथ में घटित हुई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का निष्कासन, कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

वही घटना किसने और कैसे की पुलिस इसकी जांच कर जा रही है। जांच के लिए बैतूल से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मृतिका के बेटे ने पुलिस की दी थी। महिला के शव पर दिख रहे चोट के निशान से अंदाज लगाया जा रहा है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया गया है, जबकि बालिका के गले पर चोट के निशान बताये जा रहे है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार