दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर संशय गहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति बुधवार को गहरा गई जब आप ने तालमेल की संभावना को खारिज कर दिया, लेकिन कांग्रेस की तरफ से फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा गया है।  दअरसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली। इस बैठक में आप के साथ गठबंधन के संभावित उम्मीदवारों पर भी बातचीत हुई।

 

 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘दोनों की मुलाकात में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि गठबंधन की संभावना बहुत कम है।’’ दूसरी तरफ, आप नेता संजय सिंह ने कहा, ‘‘क्या ऐसा कारण है कि कांग्रेस हर वह कदम उठा रही है जिससे भाजपा को फायदा हो? ऐसी कौन सी डील हो गई है?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘जिन जगहों पर विपक्ष मजबूती से लड़ रहा है वहां भी कांग्रेस लड़ने चली जा रही है। ये मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ताकत नहीं लगा रहे हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘अगर एकसाथ लड़ते को भाजपा को रोका जा सकता था। जो कुछ हो रहा है वह समझौता नहीं है। एकतरफा समझौता नहीं हो सकता।’’

इसे भी पढ़ें: मोदी को डर है कि राफेल घोटाले की जांच में जेल नहीं चले जाएं: राहुल गांधी

दिल्ली में गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही हैं। एक तरफ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई में दो राय है तो दूसरी तरफ आप की ओर से हरियाणा में सीटें मांगी जा रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल के समय में दोनों पार्टियों के बीच हुई बातचीत के दौरान आप ने दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन करने और इसमें ‘जननायक जनता पार्टी’ को शामिल करने की मांग रखी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने हाल ही में कहा कि पार्टी सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में है, लेकिन हरियाणा या किसी अन्य राज्य में तालमेल के पक्ष में नहीं है।

 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला