Mount Everest पर चढ़ाई की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर दर्जनों पर्वतारोहियों को सम्मानित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2023

पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे द्वारा माउंट एवरेस्ट की पहली चढ़ाई की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर नेपाल ने रिकार्ड बनाने वाले शेरपा गाइड और पर्वतारोहियों को सोमवार को सम्मानित किया। न्यूजीलैंड के एक मधुमक्खी पालक एडमंड हिलेरी और उनके शेरपा गाइड तेनजिंग नॉर्गे ने आज ही के दिन यानी 29 मई 1953 को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को फतेह कर इतिहास रच दिया था। एवरेस्ट पर चढ़ाई की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां हजारों शेरपा गाइड और सरकारी अधिकारियों ने एक रैली में हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने हिमालय बचाओ लिखे बैनर भी लहराये। पड़ोसी देश नेपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले लोगों में शेरपा गाइड कामी रीता भी शामिल है।

नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव मोहन लमसाल ने कहा, पहली बार, हम एवरेस्ट पर चढ़ने वाले स्थानीय और विदेशी पर्वतारोहियों को पदकों से सम्मानित कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नॉर्गे और हिलेरी के परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा, सात दशक पहले उनके कठिन प्रयासों के बाद से अब तक 7,621 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चढ़ाई की है। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, इस वसंत ऋतु में 600 से अधिक पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चढ़ाई की है।

उन्होंने बताया कि एवरेस्ट की चढ़ाई का मौसम मार्च महीने से शुरू होता है और मई के अंत में खत्म हो जाता है क्योंकि इसके बाद मानसूनी हवाएं चलने और बर्फ के पिघलने से चढ़ाई मुश्किल हो जाती है। नेपाल सरकार हर साल 29 मई को माउंट एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाती है, क्योंकि इसी तारीख को पहली बार एवरेस्ट की चढ़ाई की गई थी। संयोग से 29 मई को ही नेपाल में गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत