अचानक आई बाढ़ से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में दर्जनों लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

इस्लामाबाद। पूर्वी अफगानिस्तान और इससे लगते पाकिस्तान के इलाकों में भारी बारिश की वजह से गत रात आई बाढ़ में दर्जनों लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे संबंधित एक वीडियो में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दक्षिण स्थित लोगार प्रांत के खुशी जिले में ग्रामीण बाढ़ के बाद के अपने क्षतिग्रस्त घरों को साफ करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन ने फसलों को सूखे से बचाने के लिए कृत्रिम वर्षा की योजना बनायी

उन्होंने कहा, ‘‘लोग बेघर हो गए हैं और उन्होंने पहाड़ियों पर शरण ली है।’’ वहीं, पाकिस्तान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि देश में मानसूनी बारिश से आई बाढ़ की वजह से कम से कम 36 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 11 मौत अफगानिस्तान से लगते सीमावर्ती इलाकों में हुई है। प्राधिकरण ने बताया कि सेना की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लोग लापता हुए थे।

प्रमुख खबरें

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन