रणनीतिक निवेश लक्ष्य पहल के तहत डीपीआईआईटी ने 30 देशों की 106 कंपनियों की पहचान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपनी रणनीतिक निवेश लक्ष्य पहल के तहत 30 देशों की विभिन्न क्षेत्रों की 106 कंपनियों की पहचान की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य देश में निवेश को बढ़ावा देना है। इस पहल पर हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निर्यातकों के साथ बुलाई गई बैठक के दौरान चर्चा की गई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्रालय के माध्यम से एक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया था और इन कंपनियों के नेतृत्व के साथ बैठकें और वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) के साथ जुड़ने की भी योजना है।

यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2022-23 में भारत में एफडीआई 22 प्रतिशत घटकर 46 अरब डॉलर रह गया है। बीते वित्त वर्ष में कुल एफडीआई प्रवाह (इक्विटी प्रवाह, पुन: निवेश की गई आय और अन्य पूंजी) 16 प्रतिशत घटकर 70.97 अरब डॉलर पर आ गया, जो 2021-22 में 84.83 अरब डॉलर था। अप्रैल-मार्च 2022-23 के दौरान, सिंगापुर 17.2 अरब डॉलर के एफडीआई के साथ भारत के लिए सबसे बड़ा निवेशक रहा। इसके बाद मॉरीशस (6.13 अरब डॉलर), अमेरिका (छह अरब डॉलर), यूएई (3.35 अरब डॉलर), नीदरलैंड (2.5 अरब डॉलर), जापान (1.8 अरब डॉलर), ब्रिटेन (1.73 अरब डॉलर) का स्थान रहा। डीपीआईआईटी के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान साइप्रस से 1.27 अरब डॉलर, केमैन द्वीप से 77.2 करोड़ डॉलर और जर्मनी से 54.7 करोड़ डॉलर का एफडीआई मिला। बीते वित्त वर्ष में मॉरीशस, अमेरिका, नीदरलैंड, केमैन आइलैंड और जर्मनी से एफडीआई प्रवाह में कमी आई है।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति