आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की वास्तविक समय में निगरानी करेगा DPIIT

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

नयी दिल्ली। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान आवश्यक वस्तुओं के आवागमन और आपूर्ति पर वास्तविक समय में नजर रखने के लिए एक निगरानी केंद्र बनाया है। यह केंद्र 25 मार्च 14 अप्रैल के बीच विभिन्न हितधारकों को आ रही दिक्कतों पर भी नजर रखेगा।

डीपीआईआईटी ने कहा, ‘‘ विनिर्माता ,मालवाहक, वितरक, थोक विक्रेता या ई - वाणिज्य कंपनियों को जमीनी स्तर पर आवश्यक वस्तुओं को लाने - लेजाने इत्यादि में आ रही किसी भी तरह परेशानी को उसी दिन विभाग को बताया जा सकता है।’’ इसके लिएडीपीआईआईटी ने ईमेल आईडी controlroom-dpiit@gov.in और फोन नंबर 011-23062487 जारी किया है। यह सुबह आठ बजे से छह बजे तक काम करेगा। देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में गृह सचिव अजय भल्ला ने बुधवार को डीपीआईआईटी, व्यापारियों और ई - वाणिज्य कंपनियों के साथ लंबी बातचीत भी की थी।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा