ड्रैगन और हाथी की जोड़ी...भारत का नाम लेकर चीन ने अमेरिका को तगड़ा धो दिया

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2025

चीन ने पहली बार भारत की तारीफ करते हुए अमेरिका पर बड़ा हमला कर दिया है। चीन ने अमेरिका को धमकी दी है जिसने नया बवाल शुरू कर दिया। आपको बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच जबरदस्त जुबानी और व्यापारिक जंग शुरू हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि चीन ने यहां तक कह दिया है कि ट्रेड वॉर छोड़िए हम तो अमेरिका से हर तरह की जंग लड़ने को तैयार हैं और वो भी अंत तक। इसके जवाब में अमेरिका ने भी कहा है कि हमने भी पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, अमेरिका ने चीनी सामान के आयात पर 20 प्रतिशत टैरिफ लागू करने करने की घोषणा कर दी है। जिसके जवाब में चीन ने कहा है कि अगर अमेरिका युद्ध चाहता है, चाहे वो टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या कोई अन्य प्रकार का युद्ध हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वाले बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पूछा- मोदी सरकार ने आखिर क्या सहमति दी है?

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन के रिश्तों को बेहतर बनाने का इकलौता रास्ता यही है कि हाथी और ड्रैगन ताल से ताल मिलाकर चले। वांग यी ने कहा है कि दोनों देशों के पास एक दूसरे को नीचा दिखाने की बजाए सपोर्ट करने की ज्यादा जरूरत है। इसलिए भारत और चीन को मिलकर एक दूसरे की सफलता के लिए सहयोग देना चाहिए। वांग यी ने ये भी कहा है कि भारत और चीन को अपने रिश्तों को सीमा विवाद से परिभाषित नहीं करना चाहिए और न ही किसी खास मतभेद को अपने पूरे रिश्ते पर हावी होने देना चाहिए। अमेरिका से ट्रेड वॉर शुरू होते ही चीन के सुर भारत को लेकर एकदम बदलने लगे हैं। वो हाथी और ड्रैगन के साथ चलने की बाते करने लगा है। अमेरिका का नाम लिए बगैर वांग यी ने कहा कि भारत और चीन ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण देश हैं।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत

Kolkata Durga Puja भगदड़ मामला: पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को पकड़ा

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब