प्रशासन की उदासीनता के चलते मोहल्ला वासियों ने अपने हाथों में लिया नाला बनाने का जिम्मा

By Pranav Tiwari | Jun 16, 2021

नगर पंचायत दुदही के तोला मैहरवा का मुख्य सीसी रोड तालाब में तब्दील प्रशाशन की उदासीनता के चलते मोहल्ला वासियों ने अपने हाथों में नाला बनाने का जिम्मा उठाया। सरकार के क्रियाकलापों को मुंह चिढ़ाते हुए नगर पंचायत दुदही के टोला मैहरवा के  निवासियों ने अपने हाथों में स्वयं फावड़ा और कुदाल लेकर खुद को एक जिम्मेदार नागरिक बताते हुए और समाज की जिम्मेदारी का अहसास करते हुए स्वयं नाला बनाने के लिए लग गए।  

लोगों ने कहा कि सरकार अपने वादे तो पूरी नहीं कर पाई लेकिन ड्रामेबाजी करने में सरकार अव्वल रही। लोगों ने कहा कि नाला पाटने की जिम्मेदारी जिस विभाग की है वह सो रही है तथा सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। शाह आलम, परवेज आलम, शमशाद आलम, फिरोज अहमद, लियाकत अली, इस्तेखार अंसार आदि लोगो ने योगदान दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य