द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल भाजपा के MLAs-MPs से मुलाकात की, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन का मिला आश्वसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

कोलकाता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की, राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की तथा शीर्ष संवैधानिक पद के लिए 18 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में उनका समर्थन मांगा। एक होटल में लगभग घंटे भर चली बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव किसका देंगे साथ? संजय राउत बोले- द्रौपदी मुर्मू का समर्थन भाजपा का समर्थन नहीं

भाजपा की बंगाल इकाई के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया। सांसदों और विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए मुर्मू विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं। इससे पहले, दिन में वह उत्तरी कोलकाता में स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि अगर भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती तो वह आम सहमति की उम्मीदवार हो सकती थीं। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट