राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन, लक्ष्मण बन सकते हैं NCA हेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच बनने जा रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को इस पद के लिये औपचारिक तौर पर आवेदन कर दिया है।   राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख द्रविड़ के आवेदन करने से क्रिकेट सलाहकार समिति का काम आसान हो गया है क्योंकि उनके जैसे कद का कोई बड़ा नाम दौड़ में नहीं है। समझा जाता है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह की पहली और एकमात्र पसंद हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई को बताया ,‘‘ राहुल ने औपचारिक तौर पर आवेदन कर दिया है चूंकि आज आवेदन की आखिरी तारीख थी। एनसीए से उनकी टीम गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और क्षेत्ररक्षण कोच अभय शर्मा पहले ही आवेदन कर चुके हैं। उनका आवेदन औपचारिकता भर थी।’’

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार