30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला खूंखार माओवादी चतरा से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

चतरा। चतरा पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सिमरिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह जंगल से तीस पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल खूंखार नक्सली रमेश गंझू उर्फ आजाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक एवी होमकर ने को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में बरवाडीह जंगल में कार्रवाई कर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 198वीं बटालियन ने खूंखार माओवादी रमेश गंझू उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: आखिर कैसे अमेरिकी सैन्य उपकरण तालिबान के हाथ लगे? रिपब्लिकन सीनेटरों ने बाइडेन प्रशासन से मांगा जवाब

इस घटना में कई ग्रामीण भी मारे गए थे। इसी नक्सली ने वर्ष 2014 में पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छोटकी कौड़ियां गांव में प्रतिद्वंद्वी नक्सली गिरोह टीपीसी के उग्रवादियों के 16 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी थी औऱ इनके हथियार छीन लिए थे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2018 में बिहार के गया जिले के आमस थाना के रेंगनिया गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक चौकीदार राजेश्वर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वर्ष 2013 में बिहार के औरंगाबाद पुलिस कैम्प में तीन स्कार्पियो गाड़ी में सवार नक्सलियों ने गाड़ी को कैम्प में घुसा दिया था तथा गोलीबारी की थी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी थी। घटना में नक्सलियों ने पुलिस की अनेक राइफलें लूट ली थीं।

प्रमुख खबरें

PM Modi Birthday पर Varanasi में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Viksit Bharat मिशन पर जुटे दिग्गज नेता

Applied Materials भारत में 10 वर्षों में 5 अरब डॉलर करेगी निवेश

South India का काशी है Rameswaram Jyotirlinga, जहां 22 Teertham में प्रायश्चित स्नान करते हैं भक्त

UPI Tax पर सरकार के दावों को Congress ने नकारा, कहा- सांसदों ने नहीं किया समर्थन