आत्मनिर्भर भारत से ही पूरा होगा जगद्गुरू बनने का सपना: मोहन मांझी

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 20, 2025

भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री मोहनचरण मांझी का कहना है कि आत्मनिर्भर भारत ही स्वदेशी के संकल्प और भारत के जगद्गुरू बनने का सपना पूरा करेगा। वे यहां उड़िया दैनिक 'निर्भय' के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा विकसित भारत हमारा साझा सपना है, सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो इसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला: 4 इंजन वाली सरकार राजधानी की सुरक्षा में फेल

प्रोफेसर द्विवेदी ने कहा कि हमने वसुधा को कुटुम्ब माना पर आज तो हमारे परिवार भी खतरे में हैं। परिवार नहीं बचे तो मूल्य और संस्कृति दोनों नहीं बचेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सत्य सुंदर बारीक, संपादक नवीन दास ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष जय नारायण मिश्र, पूर्व वित्त मंत्री प्रफुल्ल घड़ेई, पूर्व कृषि मंत्री अमर प्रसाद सत्पथी, उड़िया फिल्म अभिनेत्री पिंकी प्रधान, साहित्यकार गौरहरि दास, भाजपा प्रवक्ता सज्जन शर्मा उपस्थित रहे। संचालन संबित महापात्र ने किया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत