पूरा नहीं हो रहा पेरेंट्स बनने का सपना, खराब लाइफस्टाइल बन रही बाधा? इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल, जल्द मिलेगी खुशखबरी

By एकता | Mar 04, 2024

पुरुषों और महिलाओं की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ये बदलाव दोनों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं। तनाव, ख़राब डाइट, स्मोकिंग-अल्कोहल जैसी चीजों का और एक्सरसाइज की कमी जैसे कारक प्रजनन संबंधी समस्याओं को और भी ज्यादा गंभीर बनाने में लगे हुए हैं। हालाँकि, अच्छी डाइट अपनाकर पुरुष और महिला अपनी प्रजनन क्षमता को ठीक कर सकते हैं। महिला और पुरुषों को एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। स्वस्थ और संतुलित डाइट पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करती है। वहीं महिलाओं में यह हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा देकर प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार का समर्थन करेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं महिला और पुरुषों को पोषक तत्वों से भरपूर कौन-कौन सी चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Flexitarian Diet: दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है फ्लेक्सिटेरियन डाइट, कई बीमारियों से होगा बचाव

इलायची- चाय और खाने का स्वाद बढ़ाने वाली इलायची पित्त और वात दोष को संतुलित करती है। इसमें कई महत्वपूर्ण विटामिन जैसे राइबोफ्लेविन और नियासिन, एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और स्तंभन दोष और नपुंसकता को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

गाय का घी- ये मनुष्य के लिए अब तक ज्ञात सबसे पवित्र, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला पदार्थ है। गाय का घी उन दम्पत्तियों के लिए अनिवार्य है जो किसी भी रूप में स्वस्थ गर्भावस्था और स्वस्थ बच्चा पैदा करना चाहते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से महिला और पुरुषों की प्रजनन क्षमता में काफी सुधार होता है।

लौंग- आयुर्वेद में लोगों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लौंग का इस्तेमाल होता है। ये विटामिन सी, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। सिमित मात्रा में लौंग का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते है, जिनमें प्रजनन क्षमता में सुधार शामिल है।

गन्ने- गर्मियों में गन्ने के जूस का खूब सेवन किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गन्ने का सेवन करना प्रजनन क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। गन्ने को आयुर्वेद में इक्षु कहा जाता है। इसमें कामोत्तेजक, शारीरिक शक्ति और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करने के गुण पाए जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chaitali Rathod(BAMS) (@eterny_ayurveda)

इसे भी पढ़ें: Men's Mental Health । तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं 40 प्रतिशत पुरुष, जाहिर नहीं कर पाते अपनी फीलिंग, ऐसे करें पहचान

काली किशमिश- काली किशमिश को त्रिदोष संतुलन के लिए सबसे अच्छा फल कहा जाता है। इसमें अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं, जो यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसलिए खराब प्रजनन क्षमता से जूझ रहे लोगों को डाइट में काली किशमिश शामिल करनी चाहिए।

जायफल- ये एक मजबूत जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग पुरुषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता को स्वस्थ करने के लिए किया जाता है। इसमें उच्च शक्ति होती है जो वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार करने में मदद करती है। जायफल महिलाओं के स्वस्थ प्रजनन को बढ़ावा देता है।

गुलाब- सबसे पसंदीदा जड़ी-बूटियों में से एक गुलाब पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह ऑक्सीटोसिन को बढ़ाता है जो एक प्रेम हार्मोन है। यह तनाव से भी राहत देता है, मन में शांति पैदा करता है और शारीरिक और मानसिक रूप से रिश्तों के लिए स्वस्थ बंधन बनाने में मदद करता है।

अनार- मीठा अनार शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करता है क्योंकि आयुर्वेद कहता है कि सुक्राला का मतलब है कि यह वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाता है और महिलाओं के लिए, यह एक स्वस्थ हार्मोनल चक्र को बढ़ावा देता है।

प्रमुख खबरें

झारखंड Rajya Sabha हार ने खोली पोल: INDIA गठबंधन में गहरी हुई अंदरूनी कलह की खाई

Allu Arjun Nampally Court Summons | सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बढ़ीं मुश्किलें, नामपल्ली कोर्ट ने भेजा समन, 22 जून को पेश होने का आदेश

UP ATS का बड़ा एक्शन: Pakistan-ISI से जुड़े 2 आतंकी Bulandshahr से गिरफ्तार

HSSC Group D भर्ती: बिना परीक्षा CET Score से मिलेगी सरकारी नौकरी, Haryana में युवाओं के लिए बड़ा मौका