IAF Jobs: इंडियन एयरफोर्स में नौकरी का देख रहे हैं ख्वाब तो ऐसे करें अप्लाई, यहां देखें हर डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2024

हम में से बहुत सारे लोगों को बचपन से ही ऊंचाईयों से प्यार होता है। ऐसे लोग अपने पंखों को फैलाकर आसमान में उड़ने की चाहत रखते हैं। अगर आप भी देश की सेवा के साथ आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं, तो आप इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है कि इंडियन एयरफोर्स में नौकरी कैसे मिलती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपके सारे डाउट क्लियर करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: ICRO Amrit Internship Program 2024: आईसीआरओ अमृत इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत मिलेंगे इतने रुपए, जानिए कैसे करें आवेदन

अग्निवीर वायु

इस योजना के तहत युवा इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो सकते हैं। इन उम्मीदवारों को अग्निवीर वायु कहा जाता है। हालांकि इसकी नियुक्ति सिर्फ 4 साल के लिए होती है। फिर 25 फीसदी अग्निवीरों को नौसेना में परमानेंट नौकरी में शामिल किया जाता है। अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं के पास 12वीं में सांइस होना जरूरी है। इसके साथ ही मैथ, इंग्लिश और फिजिक्स में मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए।

NDA

NDA के लिए 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको UPSC की परीक्षा पास करनी होती है। फिर SSB इंटरव्यू निकालना होता है। NDA की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की आयु 16.5 से 19.5 साल होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास की हो। 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 3 साल की ट्रेनिंग पूरी करनी होती है।

CDS

CDS के जरिये युवा भारतीय वायुसेना में परमानेंट कमीशन पा सकते हैं। 20 से 24 वर्ष के युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन यह भर्ती सिर्फ अविवाहित पुरुषों के लिए है। CDS में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। या फिर इंटर में फिजिक्स और गणित के साथ बीई/बीटेक होना चाहिए। लास्ट ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

NCC

NCC के एयर विंग सीनियर डिवीजन के 'C' सर्टिफिकेट के साथ उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स की फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन कर सकते हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को परमानेंट और शॉर्ट दोनों कमीशन मिलता है। वहीं महिलाओं को सिर्फ शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलता है। इसमें अप्लाई करने के लिए युवाओं की आयु 20-24 साल के बीच होनी चाहिए। सिर्फ अविवाहित महिलाएं और पुरुष NCC स्पेशल एंट्री में अप्लाई कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार के 12वीं में गणित और फिजिक्स प्रत्येक में न्यूनतम 50% मार्क्स होने चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60% मार्क्स या समकक्ष के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। या फिर न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष के साथ ओआरबीई/बीटेक किया हो।

AFCAT

फ्लाइंग ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए उम्मीदवार AFCAT की परीक्षा दे सकते हैं। इसके जरिए आप वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में शामिल होते हैं। बता दें कि शॉर्ट सर्विस कमीशन 14 साल के लिए होता है। इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 20 से 24 साल होनी चाहिए। सिर्फ अविवाहित महिलाएं और पुरुष इसमें अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं में उम्मीदवारों के फिजिक्स और गणित दोनों सब्जेक्ट में  न्यूनतम 50% मार्क्स प्राप्त किए होने चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% मार्क्स के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय

TMC संकट Mamata Banerjee के अहंकार और भगवान राम के शाप का परिणाम: Suvendu Adhikari