Career Tips: विदेश में पढ़ाई का देख रहे सपना तो यहां देखिए दुनिया के टॉप 10 सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट

By अनन्या मिश्रा | May 27, 2025

ऐसे तमाम भारतीय छात्र हैं, जोकि विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं। लेकिन भारतीय छात्र विदेश में अच्छी शिक्षा गुणवत्ता के साथ ही कम अपराध दर, छात्र सहायता सेवाएं, आपातकालीन पहुंच और सांस्कृतिक आराम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। ऐसे में विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां पर अपराध दर बेहद कम है और वहां का जीवन बेहद शांतिपूर्ण तरीके से चलता है। ऐसे में अगर आप भी विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 10 सबसे सुरक्षित देश के बारे में बताने जा रहे हैं।

एंडोरा

इसे भी पढ़ें: Neet UG 2025: नीट एग्जाम में गड़बड़ी रोकने के लिए NTA ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, ऐसे होगी परीक्षा की निगरानी 

UAE

दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित देश संयुक्त अरब अमीरात माना जाता है। UAE में अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ शारजाह, खलीफा यूनिवर्सिटी और यूनाइटेड अरब अमीरात यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान मौजूद हैं। जहां से आप उच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

कतर

मिडिल ईस्ट में स्थित कतर एक ऐसा देश है, जोकि दुनिया का तीसरा सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। यह एक छोटा सा देश है। कतर में लाखों की संख्या में भारतीय छात्र रहते हैं, जिनके बच्चे कतर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

ताइवान

ताइवान दुनिया का चौथा सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। साथ ही ताइवान विदेशी स्टूडेंट्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। नेशनल सिंग हुवा यूनिवर्सिटी, नेशनल चेंग कुंग यूनिवर्सिटी और नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी यहां के टॉप संस्थान हैं।

ओमान

दुनिया के पांचवे सबसे सुरक्षित देश की लिस्ट में ओमान का नाम आता है। ओमान में भारतीय स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। माजान यूनिवर्सिटी कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड साइंसेज और मस्कट कॉलेज इस देश के टॉप संस्थान हैं।

आइल ऑफ मैन

दुनिया का छठा सबसे सुरक्षित देश आइल ऑफ मैन माना जाता है। ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच यह छोटा सा द्वीप मौजूद है, जहां पर हजारों लोग रहते हैं। वहीं आइल ऑफ मैन में अपराध दर भी काफी कम है। यहां की शिक्षा प्रणाली भी काफी अच्छी है।

हांगकांग

वैसे तो हांगकांग में कई टॉप विश्वविद्यालय मौजूद हैं। लेकिन इसमें से यूनिवर्सिटी ऑप हांगकांग सबसे प्रमुख है। हांगकांग को दुनिया का 7वां सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। हांगकांग में कई भारतीय रहते हैं। ऐसे में यदि आप भी विदेश में पढ़ने का सपना देख रहे हैं, तो यहां से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

आर्मेनिया

आर्मेनिया दुनिया का आठवां सबसे सुरक्षित देश है। यह मध्य एशिया और यूरोप के बीच स्थित है। आर्मेनिया में येरेवन स्टेट यूनिवर्सिटी मौजूद है, जोकि देश का टॉप संस्थान माना जाता है। इस यूनिवर्सिटी में कई देशों के छात्र पढ़ रहे हैं।

सिंगापुर

विदेश में पढ़ाई के लिए सिंगापुर भी दुनिया का टॉप देश माना जाता है। सिंगापुर में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर जैसे टॉप संस्थान मौजूद हैं। यहां पर पढ़ने के लिए दुनिया के कोने-कोने से स्टूडेंट्स यहां पहुंचते हैं।

जापान

बता दें कि जापान एक सुरक्षित देश है। यह देश अपनी संस्कृति, उच्च जीवन स्तर और तकनीक के लिए जाना जाता है। यहां की शिक्षा प्रणाली दुनिया भर में अपने उच्च मानकों और समग्र विकास पर ध्यान दिए जाने के लिए जानी जाती है।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी