Sawan 2025 से पहले उत्तर प्रदेश के इस शिव मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, इन कपड़ों को पहनने पर लगेगी रोक

By रितिका कमठान | Jun 17, 2025

सावन का महीना जल्द ही शुरु होने वाला है। इस वर्ष श्रावण मास की शुरुआत से पहले ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मंदिर के लिए खास निर्देश जारी किए गए है। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में जाने वाले भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। मंदिर में सभ्य कपड़े पहन कर जाने वाले भक्तों को ही मंदिर में एंट्री मिलेगी।

बता दें कि ये मंदिर यमुना के तट पर बना हुआ है। ये मंदिर श्री मनकामेश्वर मंदिर है। मंदिर के पुजारी श्रीधरानंद जी महाराज ने कहा कि हाल के दिनों में ये देखा कि भक्त पूजा अर्चना के दौरान लोग रीति रिवाज भूलते जा रहे है। अब भक्तों पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के जरिए सावन में श्रीधरानंद जी महाराज ने फैसला किया है कि रुद्राभिषेक करने वाले पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहननी होगी।

बता दें कि सावन के दौरान इन नियमों का सभी भक्तों को सख्ती से पालन करना होगा। मंदिर परिसर में अब भक्त अनुचित कपड़ें पहनकर नहीं जा सकेंगे। मंदिर में पुरुषों को शर्ट और फुल पैंट पहननी होगी और महिलाओं को सूट ही पहनना होगा या साड़ी पहन सकते है।

बता दें कि इस मंदिर में हर वर्ष भक्तों की भारी भीड़ सावन के दौरान उमड़ती है। मंदिर प्रशासन ने इसे लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। हजारों की संख्या में भगवान शिव के दर्शन करने भक्त दूर दराज से पहुंचते है। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका