डीआरआई ने नागपुर में मेफेड्रोन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मेफेड्रोन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले ही तरल रूप में 50 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन तैयार कर लिया था तथा वे इसे क्रिस्टलीकृत या पाउडर के रूप में बनाने की प्रक्रिया में थे। उन्होंने बताया कि 78 करोड़ रुपये मूल्य का कम से कम 51.95 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन के अलावा कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए।

अधिकारी ने बताया कि इस निर्माण इकाई के मास्टरमाइंड या फाइनेंसर तथा मादक पदार्थ निर्माण में शामिल उसके तीन सहयोगियों को स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त