Mumbai में DRI ने Treadmill के अंदर छिपा 1.10 करोड़ का सोना पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

मुंबई, नौ सितंबर मुंबई में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आयातित ट्रेडमिल के अंदर छिपाकर रखा गया 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में हांगकांग से आयात की गई ट्रेडमिल की खेप को रोककर उसकी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि एक आयातित ट्रेडमिल की मोटर के अंदर छिपाकर रखा गया 24 कैरेट वाला सोने का बिस्कुट बरामद किया गया जिसका वजन 691.870 ग्राम है। बरामदगी के बाद डीआरआई की टीमों ने मामले की जांच के तहत मुंबई, चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में कई स्थानों पर तलाशी ली।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank और Bajaj Finance को सबसे ज्यादा नुकसान, Sensex की 8 कंपनियों का M-Cap टूटा

वाराणसी के Namo Ghat पर PM Narendra Modi ने देखा IAF Air Show, फाइटर जेट्स ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Devendra Fadnavis का एलान, Navi Mumbai के NAINA प्रोजेक्ट से पैदा होंगी 15 लाख नौकरियां

India के खिलाफ T20 Series के बाकी मैचों के लिए New Zealand टीम में कई बदलाव