डीआरआई ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चीनी पटाखे जब्त किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर कांच की वस्तुओं में छिपाए गए 4.4 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त किए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह जब्ती डीआरआई के ऑपरेशन फायर ट्रेल के अंतर्गत की गई। एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने 40 फुट के एक कंटेनर को रोका।

कंटेनर पर चीन से आई कांच की बोतलें होने का दावा किया गया था लेकिन जांच के दौरान अधिकारियों ने छिपाए गए 29,340 चीनी पटाखे जब्त किए। अधिकारी ने बताया कि विदेश व्यापार नीति के तहत पटाखों का आयात प्रतिबंधित है, जिसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से मंजूरी लेना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस महीने डीआरआई की मुंबई इकाई ने करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के तस्करी वाले पटाखे जब्त किए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sansad Diary: Rahul Gandhi का सरकार पर वार, Rajnath का पलटवार, सदन में संग्राम

Evening Cravings का अब है नया जुगाड़, 10 मिनट में बनाएं ये Quick Moong Dal Popcorn

उस हारे हुए पर मुकदमा करूंगा, ग्रैमी अवार्ड्स में ट्रेवर नोआ के एपस्टीन वाले मजाक के बाद ट्रंप भड़क उठे

Armenia पहुंचे CDS Anil Chauhan, तुर्की-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन! बढ़ेगा Defence Cooperation