Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 22, 2026

पिछले महीने 2 अक्टूबर को अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 594.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। थिएट्रिकल रन पूरा करने के कुछ हफ्तों के बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कब और कहां रिलीज होगी 'दृश्यम 3'?

'दृश्यम 3' ओटीटी रिलीज

यदि आपने इस मूवी को अभी तक नहीं देखा, तो अब आप इसे OTT पर देख सकते हैं। बहुत जल्द 'दृश्यम 3' 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी में सैम के मर्डर केस को फिर से खोला जाता है और इस बार अजय देवगन को टक्कर देने आए हैं जयदीप अहलावत। एक बार फिर से अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में नजर आएंगे। यह अपनी बेटी के एक अपराध में फंस जाते हैं और फिर परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इस कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे वे पुलिस की जांच से एक कदम आगे रहने की कोशिश करते हैं। चाहे हालात कैसे भी हों वे जुर्म कबूल नहीं करते हैं और अपने परिवार को सेफ रखने की कोशिश करते हैं।

फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नजर आए

आपको बताते चलें कि, इस फ्रैंचाइजी के कई जाने-माने चेहरे भी इस फिल्म दिखाई देंगे, जैसे कि तबु, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं। वहीं, जयदीप अहलावत फिल्म में राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे, जो कि क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि प्रकाश राज एक वकील की भूमिका निभा सकते हैं।

असल में यह हिंदी फ्रैंचाइजी मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी का रीमेक है। सबसे पहली हिंदी फिल्म  'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। दूसरी फिल्म  'दृश्यम 2', 2022 में आई, जिसमें अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदार में थे। लेकिन फ्रेचाइजी की तीसरी फिल्म की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 सबसे अलग है।

प्रमुख खबरें

Samajwadi Party ने 2027 चुनाव के लिए बनाई 4 सदस्यीय सीट शेयरिंग कमेटी

Bangladesh के नरैल में Awami League नेताओं के ठिकानों पर हमला, 30 घरों में लगाई आग

Ardhanareshwar की तस्वीर शेयर कर Rahul Gandhi ने BJP और RSS पर साधा निशाना

CII ने वित्तीय क्षेत्र के लिए सुझाए 15 सुधार, NBFC को नकदी सुविधा देने की मांग