Texas में बस अड्डे पर वाहन चालक ने भीड़ को रौंदा, सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023

ब्राउंसविले। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में सीमावर्ती शहर ब्राउंसविले में एक एसयूवी चालक ने बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे लोगों पर अपना वाहन चढ़ा दिया जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह बस अड्डा एक शरणार्थी शिविर के बाहर बना हुआ है। शरणार्थी शिविर ‘बिशप एनरीक सैन पेड्रो ओजानाम सेंटर’ के निदेशक विक्टर माल्डोनाडो ने कहा कि उन्होंने रविवार सुबह दुर्घटना के बारे में सूचना मिलने पर शिविर में लगे निगरानी कैमरे के वीडियो को देखा था।

इसे भी पढ़ें: Lula ने असांजे की रिहाई के लिए समन्वित प्रयासों की मांग की

ब्राउंसविले पुलिस जांचकर्ता मार्टिन सैंडोवल ने कहा कि दुर्घटना सुबह साढ़े आठ बजे हुई और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चालक ने जानबूझ कर लोगों को निशाना बनाया अथवा यह कोई हादसा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। शरणार्थी शिविर के निदेशक ने बताया कि दुर्घटना के पहले किसी प्रकार की कोई धमकी नहीं मिली, लेकिन बाद में लोगों ने यहां आकर धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग गेट पर आए और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि ये हमारे कारण हुआ है।

प्रमुख खबरें

Nashik TCS केस में फडणवीस का बड़ा एक्शन, बोले- गंभीर मामला, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Energy Crisis से निपटने को तैयार Bangladesh, Rooppur न्यूक्लियर प्लांट से बदलेगी देश की तस्वीर

Hormuz संकट पर France का बड़ा ऐलान, कहा- यूरोपीय देश बारूदी सुरंगें हटाने को पूरी तरह तैयार

Vishwakhabram: Giorgia Meloni पर इतना क्यों भड़के हुए हैं Trump? कौन है वो जिसने डाली है इस दोस्ती में दरार?