By अभिनय आकाश | May 30, 2023
मॉस्को में ड्रोन हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है। मॉस्को के मेयर ने रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने मंगलवार सुबह रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले की सूचना दी। सोबयानिन ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि हमले से कई इमारतों को क्षति हुई है। इसके साथ ही कहा कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सोबयानिन ने कहा कि हमले में क्षतिग्रस्त हुई दो इमारतों के निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।