किसी बाहरी देश नहीं रूस के अंदर से किया गया क्रेमलिन पर ड्रोन अटैक, अमेरिकी एक्सपर्ट का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | May 06, 2023

अमेरिका स्थित ड्रोन विशेषज्ञों ने क्रेमलिन के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए ड्रोन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि उन्हें रूस के अंदर से लॉन्च किया गया हो सकता है। रूस ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन ने मास्को में क्रेमलिन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए ड्रोन से हमला किया था। हालांकि क्रेमलिन पर हमले में किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के प्रेस सचिव ने कहा कि उन्हें क्रेमलिन पर तथाकथित रात के हमलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Russia ने क्रेमलिन, पुतिन पर ड्रोन हमले को नाकाम करने का दावा किया

क्रेमलिन कैसे पहुंचा?

ड्रोन निर्माता ब्रिंक के संस्थापक और सीईओ व ड्रोन विशेषज्ञ ब्लेक रेसनिकने इसे आश्चर्यजनक बताया कि ड्रोन बिना पता लगाए मास्को के माध्यम से उड़ान भरने में सक्षम हुआ। रेसनिक ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि यह ड्रोन पूरे मास्को से क्रेमलिन तक पहुंचने में सक्षम हो गया। 

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का