सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू, रिया समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2020

नयी दिल्ली। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कथित लेनदेन के सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी द्वारा दर्ज की गई शिकायत में नशीली दवाओं और मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम एनडीपीएस की विभिन्न धाराएं लगायी गई हैं। यह शिकायत प्रवर्तन निदेशालय से प्राप्त एक आधिकारिक उल्लेख के आधार पर दर्ज की गई है। कथित नशीले पदार्थ की लेनदेन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत की आपराधिक जांच से जुड़ी है। राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए थे। एनसीबी राजपूत मौत मामले में जांच करने वाली तीसरी संघीय जांच एजेंसी है। 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।