ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुआ बॉलीवुड का मेकअप आर्टिस्ट, जानेमाने फिल्म प्रोडक्शन हाउस में कर चुका है काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक बॉलीवुड में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुका है। तस्करों के पास से मेफेड्रोन (एमडी) नाम का ड्रग बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 3.15 लाख रूपये है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-11 ने परवेज उर्फ लड्डू हनीफ हलाई (30) और निकेतन उर्फ निखिल सुरेश जाधव (30) को बृहस्पतिवार को बोरिवली (पश्चिम) के राजेंद्र नगर से गिरफ्तार किया। इनकी तलाश करने पर पुलिस ने 105 ग्राम एमडी बरामद की जिसकी कीमतअवैध तस्करी के लिहाज से 3.15 लाख रूपए है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन