मादक पदार्थ तस्कर को 10 साल की कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

सोनभद्र जिले की एक अदालत ने मादक पदार्थ हेरोइन रखने के 15 साल पुराने एक मामले में आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए मंगलवार को 10 साल कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च 2010 को पुलिस ने गश्त के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर विश्वामित्र राय नामक व्यक्ति को 300 ग्राम हेरोइन बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि गाजीपुर के भांवरकोल निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस अधिनियम) आबिद शमीम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राय को दोषी पाया और उसे 10 साल कठोर कारावास तथा एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal पर Karti Chidambaram का बड़ा हमला, बोले- यह समझौता बेहद अपारदर्शी है

Russia में WhatsApp, Telegram बैन से 10 करोड़ Users पर संकट, क्या है Putin का मास्टर प्लान?

Himachal के Apple Growers सड़कों पर, Farmers Protest में MSP-टैरिफ पर सरकार को घेरा

Pune में बंगाली मजदूर की हत्या पर भड़कीं Mamata Banerjee, बोलीं- यह एक Hate Crime है