Mumbai Airport पर 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, सोना और हीरे जब्त; 12 यात्री गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

मुंबई सीमा शुल्क ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई कार्रवाई में हाइड्रोपोनिक गांजा, सोना और हीरे सहित कुल 45 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया है और 12 यात्रियों को गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन से दस दिसंबर के बीच की गई कार्रवाई में विशेष सूचना के आधार पर नौ यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 37.26 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रतिबंधित पदार्थ ट्रॉली बैग में छिपाया गया था, जिन पर किसी अन्य उड़ान के बैगेज टैग लगे थे, जबकि अन्य मादक पदार्थ इमली के गूदे जैसे दिखने वाले ढेलों में छिपाए गए थे। सभी आरोपी यात्री बैंकॉक से विभिन्न उड़ानों से पहुंचे थे और उन्हें स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य कार्रवाई में सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए तीन यात्रियों के पास से छह किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है। तीनों यात्रियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा चार यात्रियों के पास से 1.51 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और एक अन्य व्यक्ति से 87.75 लाख रुपये मूल्य के हीरे जब्त किए गए हैं और तस्करी के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें