मुंबई हवाई अड्डे से करीब 25 करोड़ रु का मादक पदार्थ जब्त, तीन लोग पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

)मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24.66 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और इस मामले में दो यात्रियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मादक पदार्थ थाईलैंड से तस्करी कर भारत लाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त मादक पदार्थ का वजन 24.96 किलोग्राम और इसकी अनुमानित कीमत 24.66 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों यात्रियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि तीसरा व्यक्ति खेप लेने के लिए हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहा है। बाद में उसे भी पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच से पता चला है कि तस्करी में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह संलिप्त है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है