असम में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, पांच लोग गिरफ्तार : मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2024

असम में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में करीब छह करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि होटल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार रात को नगांव जिले में एक अन्य अभियान के दौरान 3.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नगांव पुलिस ने एक वाहन को रोका और गहन तलाशी के बाद 532.46 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए असम पुलिस की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी