Nagpur में 53 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

नागपुर पुलिस ने 53 लाख रुपये से अधिक मूल्य कामादक पदार्थ मेथाम्फेटामाइन (एमडी) जब्त कर इस सिलसिले में राजस्थान से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को एम.आई.डी.सी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति वानाडोंगरी इलाके में संगम मार्ग के पास एमडी बेचने की योजना बना रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामस्वरूप भैराराम बिश्नोई (24) और हरिराम जगदीश पालीवाल (31) के रूप में हुई है जो राजस्थान के बालोतरा जिले की कल्याणपुर तहसील के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से 533 ग्राम एमडी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 53 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup में Abhishek Sharma फ्लॉप, Ravi Shastri ने दिया वापसी का Success Mantra

Assam Politics में भूचाल: Bhupen Borah ने कांग्रेस छोड़ी, CM Himanta ने कसा तंज

IND vs PAK: Greatest Rivalry या एकतरफा मुकाबला? जानें ICC Events में कौन है असली Boss

Rahu Position In Kundali: Kundali में राहु का ये योग बनाता है बड़ा Politician, दिलाता है सियासत में असीम Success