असम में 11.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि राज्य के दो जिलों से 11.5 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, कार्बी आंगलोंग पुलिस ने खटखटी चेकपोस्ट पर एक वाहन को रोका और पांच करोड़ रुपये की कीमत की 4.899 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त की तथा एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शर्मा ने बताया कि दूसरी कार्रवाई में कछार में जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छह करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की 1.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कछार पुलिस और एसटीएफ ने सोनाबाड़ीघाट में एक वाहन को रोका और साढ़े छह रुपये की कीमत की 1.239 किलोग्राम हेरोइन जब्त की तथा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प