Assam में 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

गुवाहटी। असम के कछार जिले में 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किये गए और एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस गोलीबारी में घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के उप महानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने बताया कि सोमवार देर रात मिजोरम से खेप की आवाजाही के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान शुरू किया गया था। महंत ने पीटीआई-से कहा हमने आईएसबीटी सिलचर के पास एक राजमार्ग पर जांच चौकी बनायी थी जहाँ वाहनों की जांच के दौरान एक कार को रोका गया और गहन तलाशी लेने पर 2.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी