पूर्वोत्तर में ड्रग्स पर बड़ी चोट! 100 करोड़ से ज़्यादा के नशीले पदार्थ जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Sep 25, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कछार जिले से 90 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ‘याबा टैबलेट’ जब्त की गईं और इस सिलसिले में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। याबा को थाई में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, जो एक शक्तिशाली और नशीला उत्तेजक पदार्थ मेथामफेटामीन और कैफीन के मिश्रण वाली एक गोली है।

इसे भी पढ़ें: Successfully Tests Agni-Prime Missile | भारत ने रेल मोबाइल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण कर रचा इतिहास, बने चुनिंदा देशों में शामिल

वहीं दूसरी तरफ असम राइफल्स के जवानों ने म्यांमा सीमा के पास मिजोरम के चम्फाई जिले में 11.4 करोड़ रुपये मूल्य की 1.37 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। अर्धसैनिक बल ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स के जवानों ने मंगलवार को जोखावथर कस्बे में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे एक छिपाया हुआ थैला उठाने की कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक क्रिकेट में भड़काऊ हरकतों पर हंगामा! BCCI ने हारिस रऊफ, साहिबजादा फरहान की ICC से शिकायत की, PCB ने सूर्या को घेरा

उन्होंने बताया कि इलाके की गहन तलाशी के बाद हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11.4 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया कि जब्त माल को तीन आरोपियों के साथ उसी दिन चम्फाई में सीमा शुल्क और नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video