नशे में धुत व्यक्ति की कार ने केरल के मंत्री के वाहन को टक्कर मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

केरल के तिरुवनंतपुरम में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी कार से केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल के सरकारी वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10 बजे वामनपुरम में हुई जब मंत्री अपनी सरकारी कार से कोट्टाराक्कारा से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे। पुलिस के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में पहले सामने वाली कार को टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोकर मंत्री के वाहन के अगले हिस्से से टकरा गई।

उसने बताया कि घटना के वक्त कार में मौजूद मंत्री और उनके कर्मचारी सुरक्षित बच गए लेकिन उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बालगोपाल मौके पर पहुंचे विधायक जी. स्टीफन के वाहन से तिरुवनंतपुरम रवाना हुए।

वेंजारामूडु पुलिस ने कार चालक एलंथूर निवासी मैथ्यू थॉमस (45) को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि दुर्घटना के समय थॉमस शराब के नशे में था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहनों को वेंजारामूडु थाने ले जाया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा