मां ने किया खाना परोसने से मना तो नशे में चूर व्यक्ति ने पीट-पीटकर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

जमशेदपुर। कुल्डिहा में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने भोजन परोसने से इनकार करने पर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक पीताम्बर खेरवार ने मंगलवार को बताया कि बिस्टू सिंह सोमवार को नशे की हालत में घर पहुंचा और उसने अपनी 55 वर्षीय मां को भोजन परोसकर देने को कहा। जब उसने (मां ने) भोजन परोसने से इनकार करते हुए बिस्टू को सुधरने के लिए कहा तो उसने (सिंह ने) कथित तौर से मां की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के घाटकोपर मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

खेरवार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाठी जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और ब्योरे सामने आयेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार सिंह खूब शराब पीता है और वह अक्सर अपने घर एवं बाहर लोगों से झगड़ता रहता है।

 

प्रमुख खबरें

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya