शराब के नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान पवित्र स्थान तख्त साहिब में घुसे, एसजीपीसी हुई सख्त

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2022

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सिख धर्मस्थलों का प्रबंधन करने वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त दमदमा साहिब में नशे की हालत में प्रवेश किया था। संगठन ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने इस हरकत के लिए माफी मांगने के लिए भी कहा है। अमृतसर में जारी एक विज्ञप्ति में, एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि शराब के नशे में मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय के एक अत्यधिक सम्मानित आध्यात्मिक स्थल का दौरा किया और "सिख राहत मर्यादा (आचार संहिता) का उल्लंघन किया"। मान को अपनी गलती स्वीकार करके पूरे सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा गया है। सीएम के आचरण से पता चलता है कि उन्होंने गुरु घर को उचित सम्मान और सम्मान नहीं दिया। इस तरह उन्होंने सीएम के संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा को भी कम किया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। विभाग को नहीं था मंजूर पर मान सरकार ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का किया ऐलान

मुख्यमंत्री उन हजारों भक्तों में शामिल थे, जिन्होंने गुरुवार को बैसाखी के अवसर पर पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना की। मान ने कहा, "ईश्वर के आशीर्वाद और जनता के भरोसे के साथ हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?