रूसी भाषा में druzhba और हिंदी में दोस्ती, मॉस्को में पीएम मोदी ने बताई India-Russia के 'अमर प्रेम' की कहानी

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

मॉस्को में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने रूस के साथ भारत के संबंधों की कहानी बताई। मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। 2015 में जब मैं यहां आया था, तब मैंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। तब मैं कह रहा था, आज दुनिया कह रही है। दुनिया के सभी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है।  ये सारी मीटिंग ट्रस्ट और रिस्पेक्ट बढ़ाने वाली रही है।

इसे भी पढ़ें: मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना, मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी

रूस शब्द सुनते ही...हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है... भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूचल ट्रस्ट और म्यूचल रिसपेक्ट की मज़बूत नींव पर बना है। मुझे खुशी है कि Global Prosperity को नई ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यहां मौजूद आप सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आपने अपनी मेहनत और ईमानदारी से रूस के समाज में अपना योगदान दिया है। हमारे त्योहारों को रूसी दोस्त भी मनाते हैं। ये पीपल टु पीपल कनेक्ट सरकार के दायरे से काफी ऊपर होता है। हमारा रिश्ता म्युचल रिस्पेक्ट पर टिका है। घर-घर में गाना गाया जाता है- सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर