मई-जून में परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों का फिर होगा Exam, दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की सूचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने घोषणा की कि वह स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षाएं (इंटरनल एग्जाम) आयोजित करेगा, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी तथा अन्य कारणों के चलते मई-जून में परीक्षाएं नहीं दे पाए थे।

इसे भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे के पास हैं 46 विधायक', बोले- अभी तक BJP से नहीं हुई कोई बातचीत, हम बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 29 जून से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं मई-जून में आयोजित की थी। करीब दो साल बाद पहली बार विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को परिसर में (ऑफलाइन मोड) लिया था। हालांकि, कुछ छात्र कोविड-19 सहित अन्य कई कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे। दिल्ली विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के डीन डी. एस. रावत ने कहा, ‘‘ करीब 97 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं। केवल कुछ ही छात्र विभिन्न कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे। परीक्षा कार्यकारी समूह ने उनके लिए फिर से परीक्षाएं कराने का निर्णय किया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर