विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब रिकार्ड से चिंतित नहीं हैं डु प्लेसिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का कहना है कि विश्व कप में खराब प्रदर्शन के उनकी टीम का रिकार्ड का 2019 विश्व कप में युवा टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका चार बार सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सका। डु प्लेसिस ने कहा कि वह, हाशिम अमला और डेल स्टेन विश्व कप में कामयाबी नहीं मिलने का मलाल झेल चुके हैं लेकिन इस बार यह मसला नहीं रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने किया खुलासा कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेना चाहती थीं ब्रेक

उन्होंने कहा कि इस विश्व कप का निर्णय गेंदबाज करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पास कागिसो रबाडा जैसा गेंदबाज है जिसने आईपीएल में 25 विकेट चटकाये। डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि गेंदबाज यह विश्व कप जीतेंगे। बल्लेबाज मददगार पिचों पर रन बनायेंगे और आखिर में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम ही जीतेगी।’’

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा